
नर्मदापुरम में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी बच्ची का 22 साल का सगा फूफा है। उसने रेप के बाद बच्ची का गला घोंटकर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना नर्मदापुरम जिले के आदिवासी ब्लॉक केसला की है। शुक्रवार को बच्ची के परिजन मजदूरी के लिए गए थे। घर पर बच्ची और उसका फूफा ही था। शाम को परिवार के लोग लौटे तो बच्ची नहीं दिखी। बच्ची को आसपास खोजा। कामयाबी नहीं मिली तो देर शाम थाने जाकर शिकायत की।
थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के मुताबिक, पुलिस ने छानबीन की तो पड़ोसियों से पता चला कि फूफा के साथ बच्ची को जाते हुए देखा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पहले तो उसने गुमराह करने की कोशिश की। जब सख्ती की तो उसने बताया कि उसने बच्ची को मार डाला है।