मध्य प्रदेशराज्य

7 डाक्टरों की लापरवाही, समय पर नहीं पहुंचे ओपीडी : नोटिस जारी

Table of Contents

यशभारत डिंडोरी।डिंडोरी जिले की लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था सर्वविदित है ।जिसका एक और उदाहरण देखने को मिला जिसमें मुख्यालय में स्थित जिला चिकित्सालय में ओपीडी सेवाओं में सुबह मरीज देखने को आने वाले सात सात डाक्टर ओपीडी में अनुपस्थित दिखे जिसके बाद ग्रामीणों ने इस तरह की लापरवाही पर प्रशासन को अवगत कराया जिसके लापरवाह डाक्टरों को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय द्वारा 7 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 28 मार्च की सुबह ओपीडी समय में डॉक्टरों की अनुपस्थिति की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक संबंधित डॉक्टर उपस्थित नहीं थे, जिससे मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुईं।

नोटिस में डॉ. अजय राज, डॉ. धनराज सिंह, डॉ. दिलीप रंगारे, डॉ. मिनी मोर्वी, डॉ. कमलेश राज, डॉ. कन्हैया बघेल और डॉ. अमित जैन के नाम शामिल हैं। सभी को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button