इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

6 राज्यों मे विधानसभा उपचुनाव : बिहार के मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी जीतीं, यूपी में AAP कैंडिडेट की जमानत जब्त

देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की गोपालगंज और हरियाणा की आदमपुर सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, बिहार की मोकामा सीट पर RJD कैंडिडेट और बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीत गई हैं। इधर, तेलंगाना में TRS और BJP के बीच कड़ा मुकाबला जारी है। सभी सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में BJP कैंडिडेट अमन गिरी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सपा कैंडिडेट विनय तिवारी को 34,298 वोट के अंतर से हराया है। मार्जिन में उन्होंने अपने पिता अरविंद गिरी का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। 2022 में अरविंद गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 29294 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App