जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

55 लाख की शराब पर चला बुलडोजर, न्यायालय के आदेश पर हुई बड़ी  कार्रवाई

मंडलाl पुलिस द्वारा आज लगभग 55 लाख रुपए की कीमत की जब्त देशी विदेशी शराब पर कलेक्टर न्यायालय के नष्टीकरण के आदेश के बाद बुलडोजर चलाया। बता दे जिले में पुलिस के द्वारा अवैध शराब के कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किये जाते हैं। थाना नैनपुर एवं थाना कोतवाली के प्रकरणों में लगभग पुलिस द्वारा 49 सौ लीटर शराब जब्त किये गये है।

जिनके प्रकरण माननीय न्यायालय में समाप्त हो गये है उन प्रकरणों में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर नष्टीकरण की कार्यवाही की गयी। अवैध शराब के 06 प्रकरण जिनमें थाना नैनपुर के वर्ष 2021 के प्रकरण में जब्त कुल 545 पेटी शराब जो लगभग 4200 लीटर हैं एवं थाना कोतवाली के पांच प्रकरणों जिनमें वर्ष 2017, 2018 के प्रकरणों में जब्त 356 लीटर अवैध शराब माननीय कलेक्टर न्यायालय एवं माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेशानुसार आज नष्टीकरण किया गया है। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही कलेक्टर महोदय मंडला के न्यायालय के आदेश पर गठित समिति द्वारा कार्यवाही का संपादन किया गया। नष्टीकरण के दौरान कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्री, पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला, आबकारी अधिकारी मंडला, एसडीओपी मंडला, थाना प्रभारी नैनपुर, थाना प्रभारी कोतवाली व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। बता दे मंडला पुलिस द्वारा अवैध शराब की प्राप्त सूचना पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।

 

थाना द्वारा किसी भी स्त्रोत से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अनेक प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं। प्रशासन की होली के पूर्व यह कार्यवाही करके यह संदेश दिया गया है कि जो भी अवैध शराब के धंधे में लिप्त है ओ अपने काम से बाॅज आये। किसी भी सूचना पर तत्काल एवं त्वरित कार्यवाही की जावेगीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button