मध्य प्रदेशराज्य

5 रुपए क़े पेन क़ो लेकर नाबालिक की निर्मम हत्या : 1 महीने बाद मिला नर कंकाल, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रीवा lमध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ 5  रुपए के पेन को लेकर शुरू हुआ विवाद एक नाबालिग की हत्या में तब्दील हो गया। पुलिस को 1 महीने बाद नर कंकाल मिला जिसके बाद  इस निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला मऊगंज थाना क्षेत्र के पथरहा  गांव का है, जहाँ दो नाबालिग छात्रों के बीच ₹5 के एक पेन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उसमें एक मासूम की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, अपचारी बालक ने अपने गुम हुए पेन की चोरी का आरोप मृतक छात्र पर लगाया। मृतक ने कई बार खुद को निर्दोष बताया, लेकिन अपचारी बालक उसे लगातार धमकियां देता रहा।

8 अप्रैल 2025 की रात, अपचारी बालक अपने तीन साथियों शमशाद मोहम्मद, योगेश उर्फ बल्ला कोल और मौसम कोल के साथ मिलकर मृतक को बहाने से बहुती जलप्रपात क्षेत्र में ले गया। वहाँ चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और फिर उसे जलप्रपात में नीचे फेंक दिया। करीब एक महीने बाद पुलिस को बहुती प्रताप क्षेत्र में एक नरकंकाल मिला, जिसकी पहचान मृतक के कपड़ों और जूतों से हुई।

पुलिस ने जब मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली, तो आखिरी लोकेशन अपचारी बालक के पास मिली। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने साथियों के नाम उजागर किए।

पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और मऊगंज थाना प्रभारी राजेश पटेल के नेतृत्व में इस सनसनीखेज मामले को सुलझाया गया। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है

एक मासूम की जान केवल ₹5 के पेन को लेकर चली जाना वाकई समाज को झकझोर देने वाली घटना है। पुलिस की तत्परता और तकनीकी विश्लेषण की मदद से हत्याकांड का खुलासा हो सका है। हम उम्मीद करते हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिले और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button