मध्य प्रदेशराज्य

5 दिन पहले मृत हो चुके मरीज का भी मिनर्वा अस्पताल में होता रहा इलाज : डायलिसिस की थी तैयारी, परिजनों ने हंगामा मचाया तो मृत किया घोषित, बनाया 20 लाख का बिल

Table of Contents

रीवा l मिनर्वा अस्पताल फिर विवादों में है। आरोप है कि वह 5 दिन पहले मृत हो चुके व्यक्ति का भी इलाज करता रहा। जब परिजनों को शक हुआ तो हल्ला मचाया गया। तब अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को मृत घोषित किया और शव सुपुर्द कर दिया। इलाज के दौरान 20 लाख का बिल भी बना दिया। यहां बात बिल की नहीं है क्योंकि इसका भुगतान एनटीपीसी को करना है लेकिन यहां स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर सवाल परिजनों ने खड़े किए हैं। आरोप लगाया गया है कि डॉक्टरों ने गलत ट्रीटमेंट किया। इसके कारण मरीज की मौत हो गई। 

सतना निवासी सम्पत लाल वर्मा को पैरालिसिस अटैक आया था। उन्हें 7 अगस्त को मिनर्वा अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

जानकारी के अनुसार उनकी बेटी रीता वर्मा ने बताया कि उनके पिता एनटीपीसी में इंजीनियर थे। उन्हें घर के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती किया था। अब अस्पताल पहुंचे तो ठीक थे। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन की बात कही और इतना डरा दिया कि कुछ सोचने समझने का मौका ही नहीं मिला। अस्पताल प्रबंधन के कहे अनुसार आपरेशन भी करा लिए। आपरेशन के बाद सम्पत लाल वर्मा को होश ही नहीं आया। सीधे वेंटीलेट पर पहुचं गए। तब से 2 सितंबर तक वह वेंटीलेटर पर ही रहे। जब परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने हंगामा मचाया और 3 सितंबर को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बेटी का आरोप है कि पिता का गलत इलाज किया गया। इतनी हैवी डोज दी गई कि उनकी किडनी तक फेल हो गईं। पिता की मौत कुछ दिन पहले ही हो गई थी। उनका पेट फूल चुका था। पेशाब नहीं उतर रहा था। हाथ पैर पूरी तरह से सूख चुके थे। कोई एक्टीविटी तक नहीं थी। इसके बाद भी यहां के चिकित्सक डायलिसिस कराने पर अड़े हुए थे। जबकि अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा और डॉक्टर ही नहीं हैं। 26 दिन में यहां 20 लाख रुपए का बिल बना दिया गया है लेकिन एक पल के लिए भी पिता को होश में नहीं लाया जा सका। 

हंगामा के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। सिविल लाइन पुलिस ने मामले को शांत कराया। शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। पीएम के बाद ही लगाए जा रहे आरोपों की सत्यता सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button