जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
5वीं-8 वीं के स्थगित हुए संस्कृत-गणित परचे की नई तारीख घोषित: 5वीं गणित का पेपर 15 अप्रैल को , 8वीं संस्कृत पेपर 17 अप्रैल को होगा

जबलपुर, यशभारत। लंबे समय बाद बोर्ड की तर्ज पर आयोजित हो रही ५वीं 8वीं परीक्षा के स्थगित किए गए दोनों पेपरों की नई तारीख राज्य शिक्षा केंद्र ने घोषित कर दी है। 5वींं गणित का पेपर 15 अप्रैल को होगा जबकि 8वीं संस्कृत का पेपर 17 अप्रैल को सम्पन्न होगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला परियोजना समन्वयकों को पत्र भेजकर जानकारी दी है।