इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

3 मंजिला मकान ढहा, 30 मिनट दबे रहे डॉक्टर : पड़ोसी के बेसमेंट की खुदाई से कमजोर पड़ी नींव

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

ग्वालियर में पड़ोसी के मकान के बेसमेंट की खुदाई से डॉक्टर का तीन मंजिला मकान ढह गया। घटना के समय डॉक्टर का परिवार बाहर था, लेकिन डॉक्टर मलबे में दब गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने 30 मिनट में डॉक्टर को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सोमवार रात 2 बजे की है।

शहर के दाल बाजार इलाके की गीता कॉलोनी में अशोक गुप्ता का तीन मंजिला मकान बना हुआ था। इस मकान में उनके बेटे डॉक्टर आलोक गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। अशोक गुप्ता की 3 मंजिला इमारत के पड़ोस में एक-दूसरे मकान का निर्माण चल रहा है। पड़ोसी बेसमेंट बनवा रहा था। इसके लिए गड्‌ढा खोदा जा रहा था। नींव कमजोर पड़ने से देर रात मकान ढह गया और डॉ. आलोक 3 मंजिला इमारत के मलबे में दब गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button