मध्य प्रदेशराज्य

24 घंटे से भारी बारिश : कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा, बांध के 6 गेट खुले 

ग्वालियरl पूरे प्रदेश में जगह-जगह भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर ग्वालियर में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार रात और शुक्रवार दिन भर हुई बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। आज शनिवार को तेज बारिश की चेतावनी पर कलेक्टर ग्वालियर ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

 

मौसम विभाग के अनुसार रात से लेकर शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक लगभग 90.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद शुक्रवार सुबह से रात 8.30 बजे क 30 एमएम बारिश और हुई है।

 

तिघरा बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा बारिश का असर तिघरा बांध पर भी देखने को मिला। तिघरा में वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा था। पहले इसे 738 फीट पर स्थिर रखा जा रहा था। बाद में इसे बढ़ाकर 739 फीट किया गया।

 

जब तिघरा का पानी इस लेवल से भी ऊपर निकल गया, तो शुक्रवार सुबह नौ बजे तिघरा के छह गेट खोलने पड़े। लो प्रेशर बनने के कारण गेट एक साथ खोले गए और इन्हें तब तक खुला रखा जाएगा जब तक वाटर लेवल 739 फीट पर नहीं आ जाता।

 

बताया जा रहा है कि तिघरा में भरपूर पानी आ रहा है। मानसून के सक्रिय रहने तक तिघरा का वाटर लेवल 739 फीट रखा जाएगा। बारिश धीमी पड़ने पर इसे 740 फीट तक भरने की योजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button