मध्य प्रदेशराज्य

15 हाथियों को मिलेगी 7 दिन की छुट्टी; पढ़े पूरी खबर

Table of Contents

मंडलाl जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में रविवार को हाथी रिजुविनेशन कैंप शुरू हुआ। बालाघाट रेंज आईजी संजय सिंह ने हाथियों को तिलक लगाकर फल खिलाए। कैंप में पार्क के 17 में से 15 हाथियों को शामिल किया गया है। एक नवजात बच्चे और उसकी मां निर्मला को हर्पिस जैसे संक्रामक रोगों से बचाने के लिए कैंप से दूर रखा गया है। 6 सितंबर तक चलने वाले इस कैंप में हाथियों को काम से छुट्टी दी गई है।

मेडिकल चेकअप किया

कैंप के दौरान हाथियों की मेडिकल जांच की जाएगी। उन्हें विशेष आहार दिया जाएगा। हाथियों के दांतों की ट्रिमिंग होगी। प्रतिदिन नीम-अरंडी के तेल से मालिश की जाएगी। महावत और चाराकटरों का भी मेडिकल चेकअप किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनका इलाज भी कराया जाएगा। उनके मनोरंजन के लिए कई खेल और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुक्की परिक्षेत्र के औरई मैदान में आयोजन

कान्हा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रवीन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि कैंप मुक्की परिक्षेत्र के औरई मैदान में लगाया गया है। इस आयोजन से कान्हा का हाथी स्क्वाड अगले वर्ष की पेट्रोलिंग के लिए तैयार हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button