जबलपुरमध्य प्रदेश

15 साल की लड़की से गैंगरेप:कटनी में लिफ्ट देने के बहाने लड़की को ले गया, पहले शराब पिलाई फिर दो युवकों ने किया दुष्कर्म

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कटनी में 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक युवक ने लड़की को स्टेशन तक छोड़ने के लिए बाइक पर लिफ्ट दी थी। आरोपी उसे स्टेशन ले जाने की बजाय कृषि उपज मंडी के पीछे बने वेयर हाउस में ले गया। यहां एक और युवक था। आरोपियों ने पहले लड़की को शराब पिलाई और दुष्कर्म किया। दोनों युवक वेयर हाउस में चौकीदार हैं।

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया, मंगलवार देर रात करीब 3:30 बजे रंगनाथ थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। टीम को मुड़वारा स्टेशन के बाहर एक युवक के साथ में लड़की मिली। लड़की नशे में होने के कारण लड़खड़ा रही थी। पूछताछ में लड़की ने बताया, उसे दो युवकों ने शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। यह सुनते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। स्टेशन से कुछ दूर खड़ा दूसरा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने पीछा कर उसे भी पकड़ लिया। आरोपियों में एक विजय राघवगढ़ क्षेत्र का रहने वाला प्रदीप तिवारी (32) और दूसरा पन्ना निवासी गणेश शर्मा (30) है।

स्टेशन छोड़ने के लिए दी थी लिफ्ट

पुलिस ने बताया, लड़की अपनी नानी के साथ रहती है। किसी बात पर विवाद होने पर नाराज होकर 30 अगस्त की रात वह घर से स्टेशन जाने के लिए निकली। रात करीब 12 बजे रास्ते में झिंझरी के पास उसे युवक मिला। लिफ्ट देने के बहाने युवक ने स्टेशन तक छोड़ने के लिए लड़की को बाइक पर बैठा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button