मध्य प्रदेशराज्य

14 वर्ष की मासूम को बहला फुसलाकर  नागपुर ले भागा था आरोपी :  पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सिवनी यश भारतlसिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और नाबिलग को परिजनों को सौंपा है।डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना डुण्डासिवनी पर प्रार्थी उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्ष 8 माह कि बालिका जो ग्राम भण्डारपुर मे रहते है जो मेरे भाई के ग्राम उडेपानी गये थे जो रात्री मे मेरी लडकी बिना बताये कही चली गई है l कोई जानकारी नही मिली जो प्रार्थी की शिकायत पर अप. क्रमाक 230/25 धारा 137 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर अपहृता कि दस्तायबी हेतु हर संभव प्रयास किये गये तकनिकी सहायता एवं आसपास व संदेहियो से पुछताछ कर पता चलने पर अपहृता को 48 घंटे के अंदर नागपुर क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गयाl

पुछताछ करने पर बताई कि अभिषेक उर्फ आकाश धुर्वे निवासी चांवडी अपने साथ बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर ले गया था जो कथनो एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अरोपी के विरुध्द धारा 63(घ) (vi),64(2)(m),65(1)69 bns 3,4,5(1), 6 पाक्सो एक्ट का इजाफा कर मानन्यीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

गिरफ्तार आरोपी :- अभिषेक उर्फ आकाश धुर्वे पिता रामकिशोर धुर्वे उम्र 22 साल निवासी चांवडी थाना लखनवाडा जिला सिवनी
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी,उपनिरीक्षक दामिनी हेडाउ,सहायक उपनिरीक्षक संजय बघेल, देवेन्द्र जयसवाल,प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी,आरक्षक नितेश राजपुत, कृष्णकुमार भालेकर, अजय बघेल, महिला आरक्षक संध्या धुर्वे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button