जबलपुरमध्य प्रदेश

10वी,12वी के परीक्षण परिणाम में जिले की बालिकाओं ने मारी बाजी : 10वी में प्रतिष्ठा राय और दीक्षा बिसेन,12वी में सना अंजुम खान व मुनमुन राय ने प्रदेश सूची में दर्ज किया नाम

 

सिवनी यश भारत-जिले की 4 छात्राओं ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेहनत कर प्रदेश स्तरीय प्रावीण्य सूची में जगह बनाई है। छपारा के मिशन हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा सना अंजुम पुत्री मोहम्मद याकूब खान ने जीव विज्ञान संकाय में 500 में से 487 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। गणित संकाय में उत्कृष्ट स्कूल केवलारी की छात्रा मुनमुन पुत्री ओमप्रकाश राय ने 482 अंक लेकर कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। कक्षा दसवीं में चंदनवाड़ाखुर्द के संस्कार वेली पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत छात्रा प्रतिष्ठा पुत्री नीलमणिन्द्र राय ने 500 में से 488 अंक लेकर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि शासकीय कन्या हाईस्कूल उगली की छात्रा दीक्षा पुत्री रवीन्द्र बिसेन ने 487 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। जिले में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 66.46 प्रतिशत रहा है। तथा दसवीं का परीक्षा परिणाम 56.70 प्रतिशत रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एस. एस. कुमरे ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी है। और कहा है की जिले में बेहतर स्थान पाने वाले छात्र आगे वही इसी तरह से मेहनत करें। तथा जिन छात्रों को असफलता मिली है वह निराश न हों आगामी समय मे मेहनत कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App