नरसिंहपुरl अवैध शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा 1 रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया था lफरार आरोपी गिरफ्तारी देने हेतु स्वयं पुलिस के समक्ष पेश हुआl फरार तस्कर के दो साथियों से पूर्व में 44 पेटी देशी शराब और एक चारपहिया (थार) वाहन जप्त किया गया था।
घटना के बाद से ही अवैध शराब तस्कर धनराज फरार चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत करेली अंतर्गत एक थार वाहन से लगभग 44 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की जाकर आरोपी सुरेन्द्र लोधी निवासी केरपानी एवं सलीम खान निवासी मुशरान वन, नरसिहपुर को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में आरोपी धनराज लोधी की संलिप्तता पाए जाने के फलस्वरूप तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना प्राप्त होते ही आरोपी धनराज लोधी फरार हो गया था।
फरार अवैध शराब तस्कर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 1 रुपये का नगद इनाम घोषित किया लंबे समय से फरार चल रहा शराब तस्कर धनराज लोधी पुलिस की पकड़ से लगातार दूर भाग रहा था तथा गिरफ्तारी से बच रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा 1 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई। साथ ही आरोपी के पोस्टर तैयार कर उसके ग्राम, सार्वजनिक स्थान एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित कराए गए।
जैसे ही यह पोस्टर आरोपी तक पहुँचा और उसकी गिरफ्तारी हेतु घोषित इनाम की जानकारी मिली, वैसे ही देर रात फरार अवैध शराब तस्कर ने पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी हेतु स्वयं को प्रस्तुत कर दिया।
Back to top button