सटोरियों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही : सट्टा लिखते 2 सटोरिया गिरफ्तार,3460 रूपए, सट्टापट्टी जप्त,सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिवनी यश भारत-कोतवाली पुलिस सटोरियों पर कार्यवाही करने सक्रीय नजर आ रही है। जिला मुख्यालय में रात्रि के समय कोतवाली पुलिस ने 2 स्थानों पर दबिश देकर 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास 3460 रूपए, सट्टापट्टी और सट्टा लिखने में उपयोग किया गया पेन जप्त किया है। और सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
कोतवाली प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोग सट्टा खिला रहे हैं। जिसके बाद थाना स्तर पर टीम गठित कर साईं राम अस्पताल के पास कर्वे कॉलोनी एवं सब्जी मंडी बुधवारी बाजार दोनों अलग अलग स्थानो पर सट्टा रेड कार्रवाई की गई। और दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
जिनके पास से 3460 रूपए, सट्टापट्टी और डाटपेन जप्त किया गया। गिरफ्तार किए गए सटोरियों में अमन जैन पिता कैलाश जैन उम्र 19 साल निवासी गणेश चौक जिला सिवनी, लता कुल्हाड़े पति धनीराम कुल्हाड़े उम्र 37 साल निवासी जिंदल हॉस्पिटल के पीछे कर्वे कॉलोनी के नाम शामिल हैं। इस कार्यवाही में टू आईसी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश धोलपुरी, उपनिरीक्षक देवेंद्र उइके, प्रधान आरक्षक मुकेश विश्वकर्मा, आरक्षक शिवपाल आरक्षक रविंद्र डेहरिया, महिला आरक्षक दीपाली बघेल एवं आरक्षक इरफान खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।