मध्य प्रदेशराज्य
लापता मवेशी की तलाश में गए वृद्ध की बावड़ी में डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

रीवा । गढ़ थाना क्षेत्र के बांस गांव में गुरुवार को घर से भैंस खोजन के लिए निकल वृद्ध की बावड़ी में डूबने से मौत हो गई।
घटना के संबंध में गढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि बुद्धसेन मिश्रा 78 वर्ष निवासी बांस गुरुवार को भैंस देखने के लिए घर से निकले थे, आशंका है कि बावड़ी के पास उनका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में गिर गए। घटना के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जब तक लोगों को घटना की जानकारी हुई और वृद्ध को बाहर निकाला गया वृद्ध की जान जा चुकी थी। सूचना के बाद गढ़ पुलिस मौके पर पहुंची थी, शव को पुलिस ने पीएम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में भिजवाया है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।







