जबलपुरमध्य प्रदेश

नेशनल क्राईम रिकार्ड ब्यूरो प्रजेन्टेशन : निरीक्षक फिंगर प्रिंट अखिलेष चौकसे को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान

जबलपुर, यशभारत। नेशनल क्राईम रिकार्ड ब्यूरो नई दिल्ली मे 23वीं ऑल इंडिया फिं गर प्रिंट डायरेक्टर्स कॉनफ्रें स का आयोजन 20 एवं 21 सितम्बर 2022 को किया गया। कॉनफ्रे ंस का उद्घाटन अजय कुमार मिश्रा गृह राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा, श्यामलाल मिश्रा (आई.ए.एस) ज्वाइंट सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट गृह मंत्रालय, विवेक गोगिया डायरेक्टर एन.सी.आर.बी., संजय माथुर ज्वांइट डायरेक्टर सी.सी.टी.एन.एस. एन.सी.आर.बी., दीपक एम. दामोर ज्वांइट डायरेक्टर एडमिन एनसीआरबी एवं रवीन्द्र कुमार डायरेक्टर सेन्ट्रल फिं गर प्रिंट ब्यूरो की उपस्थिति में किया गया।

कॉनफ्रेंस में मध्यप्रदेश का नेतृत्व डायरेक्टर फिं गर प्रिंट एल.के. दुबे, उप पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि श्रीवास्तव एवं निरीक्षक फि ंगर प्रिंट अखिलेष चौकसे द्वारा किया गया।
कॉनफ्रें स में नेफि स सॉफ्टवेयर के सुचारू संचालन, अपराधियों के बायोमैट्रिक रिकार्ड के संग्रह से संबंधित एस.ओ.पी. तैयार करने एवं राज्यों के

फिंगर प्रिंट ब्यूरो के निर्बाध कार्य करने के लिये फिं गर प्रिंट विशेषज्ञों के प्रशिक्षण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
23वें अखिल भारतीय निदेशक सम्मेलन में स्मार्ट यूज ऑफ फि ंगर प्रिंट साइंस इन इन्वेस्टिगेशन पर विभिन्न राज्यों द्वारा प्रजेन्टेशन दिया जाना था। मध्यप्रदेश से अति. पुलिस महानिदेशक एस.सी.आर.बी. चंचल शेखर एवं अति. पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन उमेश जोगा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अखिलेश चौकसे द्वारा प्रजेन्टेशन दिया गया, प्रजेन्टेशन थाना कुरई जिला सिवनी के अपराध में नेफि स सिस्टम द्वारा सम्पूर्ण भारत में प्रथम अज्ञात मृतक की पहचान स्थापित किए जाने पर आधारित था। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पुरस्कार विवेक गोगिया डायरेक्टर एन.सी.आर.बी. द्वारा प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App