जबलपुरमध्य प्रदेश

नर्मदा में बढ़ा जलस्तर घाट डूबे

बरगी से जल निकासी 1130 से बढ़ाकर 3802 क्यूमेक की गई, घाटों पर 7-8 फीट तक बढ़ सकता है पानी

 

यश भारत | जबलपुर। बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए गुरुवार को जल निकासी बढ़ा दी गई। सुबह खुले पांच गेटों के बाद दोपहर 3 बजे आठ और गेट खोल दिए गए। अब बांध के कुल 13 गेट औसतन 1.96 मीटर की ऊंचाई पर खुले हैं।

दोपहर 12 बजे बांध का जलस्तर 422.35 मीटर दर्ज किया गया, जबकि जल उपयोगी क्षमता 3090.50 एमसीएम यानी 97.18 प्रतिशत पहुंच चुकी थी। बांध में 4215 क्यूमेक पानी की आवक बनी हुई है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए पानी की निकासी 1130 क्यूमेक से बढ़ाकर 3802 क्यूमेक कर दी गई है।

अचानक बढ़ी निकासी का असर नर्मदा के घाटों पर भी दिखाई देने लगा है। जलस्तर में करीब 7 से 8 फीट तक वृद्धि की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से नर्मदा तट और निचले इलाकों से दूरी बनाए रखने तथा विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button