WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिवाली के बाद इतने दिन रहेगी बैंक की छु्ट्टियां, फटाफट जानिए तारीख, ताकि न हो परेशानी

पूरे भारत में कुछ प्रमुख त्योहारों पर नवंबर के महीने बैंक बंद रहेंगी। नागरिक नेट बैंकिंग और ऑनलाइन सर्विस से बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने की विभिन्न शहरों में बैंकों के लिए हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है। बता दें आरबीआई तीन कैटेगरी में बैंकों को अवकाश प्रदान करता है। जिसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट और बैंकों के अकाउंट्स क्लोजिंग डे शामिल हैं।

नवंबर में दूसरे-चौथे शनिवान, रविवार और त्योहार के चलते 17 दिनों तक बैंकों में कोई कार्य नहीं होगा। हालांकि हर राज्य की छुट्टियां अलग होती हैं। बता दें कि बैंक बंद होने के कारण ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर बैंक शाखा जाना है, तो पहले निपटाना होगा। आज (गुरुवार) 4 नवंबर को दीपावली के कारण देशभर में बैंक बंद हैं। आइए जानते हैं आगे इस महीने कहां-कहां बैंकों में अवकाश रहेगा।

5 नवंबर: (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।

6 नवंबर: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल चकौबा, सिक्किम, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश (रविवार) रहेगा।

10 नवंबर: छठ पूजा//सूर्य पश्ती डाला छठ (सायं अर्ध), बिहार और झारखंड में बैंकों का अवकाश रहेगा।

11 नवंबर: छठ पूजा, बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

12 नवंबर: वंगला महोत्सव, मेघालय

13 नवंबर: दूसरा शनिवार

14 नवंबर: 2021 रविवार

19 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा, मिजोरम, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में बैंकों में कार्य नहीं होगा।

21 नवंबर: रविवार

22 नवंबर: कनकदास जयंती, कर्नाटक

23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम, मेघालय

27 नवंबर: चौथा शनिवार

28 नवंबर: रविवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu