मध्य प्रदेशराज्य

थार ने मारी बाईक को टक्कर : 2 की मौत, 1 जबलपुर रिफर… मच गया हड़कंप 

Table of Contents

नरसिंहपुर यशभारत। जिले में  एक सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज हेतु जबलपुर रिफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम धमना ठेमी थाना अंतर्गत बस स्टेंड पर  एक चौपहिया वाहन थार क्रमांक एमपी 49 जेट ई 6935 ने बाईक को टक्कर मारते हुए पास में स्थित एक पंचर की दुकान में घुस गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं थार गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में मुशरान पिपरिया निवासी रोशन मेहरा एवं भागवत मेहरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थार में सवार एक युवक को गंभीर स्थिति में जबलपुर रिफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही ठेमी पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button