गुप्त नवरात्रि में स्थापित हुई मां काली की प्रतिमा : उमड़ा आस्था का सैलाब

सिवनी यश भारत-जिला मुख्यालय के बारापत्थर डीईओ के समीप गुप्त नवरात्रि में विधि विधान के साथ मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां दर्शन करने लोग पहुंच रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 4 नवरात्रि पड़ती है। जिसमें से एक चैत्र, दूसरी शारदीय नवरात्रि होती है जिसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है।
इसके अलावा दो और नवरात्रि होती है जिन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस नवरात्रि में तंत्र-मंत्र करने वाले साधकों मां की विशेष पूजन करते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। कल से गुप्त नवरात्रि आरंभ हो गई है।
जो 15 जुलाई को समाप्त होगी। कल रात्रि में मां काली की प्रतिमा स्थापित होने के बाद आज सुबह से लोग दर्शन करने व पूजन करने पहुंच रहे हैं। उपेंद्र शास्त्री ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है जिसमें मां काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला माता शामिल है। शास्त्री जी ने मां दुर्गा ध्यान मंत्र भी बताया। गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।