इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

​​​​​​​पुलिस अफसर ने पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य किया

पहली शादी छुपाकर अफसर से की थी शादी, महिला का है एक बच्चा

ग्वालियर में पत्नी ने पुलिस अफसर पति पर अननेचुरल सेक्स करने का आरोप लगाया है। महिला पति से मनमुटाव होने के बाद से अलग रह रही है। घटना फरवरी 2021 की है। अब जाकर महाराजपुरा थाने में शिकायत की गई है। आरोपी SAF की सेकेंड बटालियन में सब इंस्पेक्टर (SI) है। दोनों की साल 2019 में OLX पर दोस्ती हुई थी। महिला की यह दूसरी शादी है।

महिला का आरोप है कि पति घर आया और उसके साथ जबरदस्ती की। इतने दिन वह डर की वजह से खामोश रही। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

यह है पूरा मामला
महाराजपुरा के आरजेपुरम निवासी 30 साल की महिला की पहली शादी 6 साल पहले हुई थी। शादी के एक साल बाद उसे बेटा भी हुआ, पर पति से नहीं बनी। 2019 में तलाक हो गया। इसी साल OLX पर सेकेंड हैंड कार सौदे के दौरान स्टेट आर्म्ड फोर्स (SAF) की सेकेंड बटालियन के सब इंस्पेक्टर विवेक से पहचान हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने गोला का मंदिर स्थित आर्य समाज मंदिर में जुलाई 2019 में शादी कर ली।

शादी के कुछ दिन बाद ही SI को पता चला कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा है। उसका बच्चा भी है। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। SI ने तलाक की अर्जी दायर कर दी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पत्नी को नोटिस जारी कर दिया। तलाक के आवेदन में SI ने बताया कि हम जब पहली बार मिले तो उसने अपना जो उपनाम बताया, वो उसकी ही जाति का था। लगा परिवार और रिश्तेदारी में परेशानी नहीं आएगी। सच्चाई सामने आने के बाद अब साथ नहीं रहा जा सकता। दूसरी ओर, महिला ने SI के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और भरण पोषण का केस दायर कर दिया था।

अब अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया
महाराजपुरा थाना पहुंचकर महिला ने आरोप लगाया है कि वह पति से अलग आरजे पुरम् में रह रही है। फरवरी 2021 में पति उसके घर आया और जबरदस्ती की। यहां पति ने उसके साथ गलत तरीके से सेक्स किया। इससे उसे बहुत तकलीफ हुई। उस समय तो डर के चलते चुप रही, लेकिन अब जाकर हिम्मत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App