जबलपुरमध्य प्रदेश

हेलमेट चैकिंग से बचने रॉग साइड में स्कूटी चला रही युवती को ट्रैक्टर चालक ने रौंदा : अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

देवताल मंदिर के सामने चल रही थी पुलिस कार्रवाई, धटना से हड़कंप

 

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा थाना अंतर्गत देवताल मंदिर के सामने आज दोपहर पुलिस की हेलमेट चैकिंग से बचने के लिए स्कूटी सवार युवती रॉग साइड से बचकर निकल रही थी, तभी एक ट्रेक्टर चालक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद आनन फानन में युवती को मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि देवताल मंदिर के सामने एक स्कूटी सवार युवती और ट्रैक्टर चालक की भिडंत हुई है। हादसे में घायल युवती को एम्बुलेंस से मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जाचं कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button