जबलपुरमध्य प्रदेश

हनुमानताल में ईंट से हमला कर युवक का खोल दिया सिर : बाप-बेटे और चाचा ने की जमकर मारपीट, एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल के भानतलैया में पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे और चाचा ने पीडि़त युवक से पहले तो जमकर गालीगलौच की जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर ईंट से सिर में वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। पीडि़त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। इधर पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि संतोष चक्रवर्ती 40 वर्ष निवासी भानतलैया ने पुलिस को बताया कि बेटा राज चक्रवर्ती घर के बाहर रोड पर खड़ा था तभी रिषी चक्रवर्ती उसके बेटे राज के साथ गालीगलौज करने लगा। राज ने गालीगलौज करने से मना किया तभी रिषा का पिता नरेश एवं चाचा बिरजू आ गये और जमकर गालीगलौज करने लगे । उसने विरोध किया तो मारपीट कर ईट से बेटे राज के सिर पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button