मध्य प्रदेशराज्य

स्वयं एग्जीबिशन में महिलाओं की दिखी नई सोच : प्रदेश के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ

Table of Contents

 नरसिंहपुर l ‘स्वयं का, स्वयं के लिए, स्वयं के द्वारा’ इस मूल भावना को साकार करते हुए नई सोच महिला मंडल द्वारा स्वयं एक्ज़ीबिशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन एमएसएमई-डीएफओ, इंदौर के सहयोग (फैसिलिटेशन) से शुरू हुआ। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जनपद मैदान में किया। समारोह में पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष नीरज दुबे व समाजसेविका श्रीमती भारती ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थीं। 

प्रदर्शनी आयोजन का नेतृत्व नई सोच हमारी महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. कल्पना मिश्रा ,सचिव श्रीमती चाहत पचौरी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका कपूर ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने इस प्रदर्शनी को महिला सशकि्तकरण और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम के रूप में निरूपित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button