मध्य प्रदेशराज्य

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण :राष्ट्रीय पर्व स्टेडियम मैदान में आयोजित हुआ मुख्य समारोह,  शान से लहराया तिरंगा

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-जिला मुख्यालय में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबाल ‘स्टेडियम मैदान में गरिमामय तरीके से आयोजित हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर संस्कृति जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही और ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। स्टेडियम मैदान के मुख्य समारोह के अलावा नगर पालिका कार्यालय, शुक्रवारी गांधी चौक, भाजपा कार्यालय, कांग्रेस कार्यालय सहित सभी शैक्षणिक, सामाजिक, व्यापारियों व सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य सामरोह के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिधि का आगमन हुआ।

 

       9 बजे ध्वजारोहण व राष्ट्रगान, 9.05 बजे परेड का निरीक्षण, 9.10 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर व राष्ट्रीय धुन वादन तथा 9.15 बजे मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद 9.25 बजे मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, कलेक्टर संस्कृति जैन ने किया। 10 बजे से शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, पारितोषिक प्रदान किए किया गया। प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जिलेवासियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने विशेष पहल की है। स्वतंत्रता दिवस पर स्टेडियम मैदान में मुख्य समारोह कार्यक्रम में आवागमन को सुविधाएं बनाने बातावात पुलिस ने पहुंच मार्ग में आवश्यक प्रतिबंध लगाए। असुविधा से बचने से दोपहिया वाहनों का अधिक उपयोग करने की सलाह गई। यातायात प्रभारी विजय बघेल ने बताया कि सोमवारी सिंधी दी कलोनी पुलिस लाइन व स्टेडियम रोड पर यातायात का अधिक दबाव रहता है। सुबह से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंधित मार्ग में सोमवारी से स्टेडियम तक संभी प्रकार के वाहन का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।

पैदल आवागमन में छूट है। सर्किट हाउस से स्टेडियम तक संभी प्रकार के वाहन का आवागमन प्रतिबंधित है। पैदल आवागमन में छूट है।वहीं झूलेलाल कलोनी से स्टेडियम तक संभी प्रकार के वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहा।जिले के धनोरा, घंसौर, केवलारी, लखनादौन, छपारा, बरघाट,कुरई विकस्खण्डो में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button