कटनी

स्कूटी से शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 42 हजार रूपए की शराब बरामद, बस स्टेंड पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। जिले में शराब का अवैध रूप से क्रय-विक्रय रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस अवैध कारोबार में लिप्त शराब विक्रेताओं पर पुलिस द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोतवाली अंतर्गत बस स्टैंड पुलिस चौकी ने द्वारा बाईपास रोड पर ग्राम कैलवारा खुर्द पहाड़ी के पास दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक स्कूटी से शराब की तस्करी कर रहा था। मौके से करीब 42 हजार रूपए कीमती अवैध शराब बरामद करते हुए मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में बस स्टेंड पुलिस चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि 22 फरवरी को दोपहर में मुखबिरों से सूचना मिली कि एक युवक द्वारा बाईपास रोड पर स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। सूचना पर एएसआई बालगोविन्द को स्टाफ के साथ मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिना नम्बर की काले रंग की होण्डा कम्पनी की एक्टिवा स्कूटी को रोका और स्कूटी के चालक संजय लालवानी पिता स्व घनश्याम लालवानी निवासी राबर्ट लाईन कैम्प माधव नगर से पूछताछ की। उसकी गाड़ी से 306 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 42 हजार 840 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब बरामद करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और उसे चौकी लाकर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button