जबलपुरमध्य प्रदेश
सूदखोर महादेव पहलवान को कोर्ट में किया पेश


जबलपुर, यशभारत। सूदखोर महादेव पहलवान को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर दिया। आरोपी महादेव पहलवान पर वसूली सहित अन्य मामलों पर प्रकरण दर्ज है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी के घर में रेड मारकर उसे गिरफ्तार किया था। इसके पहले आरोपी के दत्तक पुत्र यश अवस्थी को रेप के मामले में पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुत्र की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस ने सूदखोर महादेव पहलवान को गिरफ्तार किया था। एडीशन एसपी रोहित केशवानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर पुलिस अधीक्षक की अनुसंसा पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के द्वारा एनएसए की कार्रवाई की गई है। इसी के तहत उसे आज कोर्ट में पेश किया गया।