कटनीमध्य प्रदेश

सुरखी टैंक के पास सड़क हादसे में घायल हुए ससुर-दामाद, ट्रक को बचाने के चक्कर में पलटा ई-रिक्शा

कटनी, यश भारत। मझगवां से कटनी जा रहा एक ई-रिक्शा ऑटो आज दोपहर एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरखी टैंक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार ससुर-दामाद घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​घायलों की पहचान मझगवां निवासी राजेश सिंह और उनके ससुर गोपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद, राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
​राजेश सिंह ने बताया कि वह अपने निजी काम के लिए अपने ससुर के साथ ई-रिक्शा से कटनी जा रहे थे। सुरखी टैंक के पास एक अंधे मोड़ पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को देखकर ई-रिक्शा चालक घबरा गया और वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
​राजेश सिंह ने यह भी बताया कि ई-रिक्शा में उनके और उनके ससुर के अलावा चार अन्य लोग भी सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। हालांकि, इन चारों यात्रियों और ई-रिक्शा चालक को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है।
​एनकेजे थाना प्रभारी अनिल यादव बताया कि उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली है दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button