सुबह-सुबह कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहंुचे 1500 नगर निगम के सफाई कर्मीः डोर टू डोर कचरा नहीं उठा, शहर में लगा कचरों का ढेर

जबलपुर, यशभारत। कड़ककड़ाती ठंड में जहां लोग घरों में दुबके रही तो वहीं घरों से डोर टू डोर कचरा उठाने कर्मी सड़कों पर नजर आए। दरअसल 4 माह से वेतन नहीं मिलने से खफा 1500 सफाई कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहंुचे लेकिन कार्यालयों में ताला लगा होने के बाद सफाई कर्मी स्मार्ट सिटी आॅफिस के दफतर पहंुचे और जमकर हंगामा किया।

विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने कहा कि ठेका कंपनी ज्यादती कर रही है, हर बार हड़ताल करने के बाद ही वेतन दिया जाता है। 4 माह से वेतन नहीं मिला और न ही पीफ की कटौती हुई हैं। वेतन मिलने के बाद ही सफाई कर्मी काम पर लौटेंगे।
घरों में होता रहा इंतजार
सुबह जब डोर टू डोर कचरा गाड़ियां और सफाई कर्मी नहीं पहंुचे एक बार फिर घरों के बाहर कचरों का ढेर लगा रहा है। वहीं घरों की बाल्टियों में भी कचरा एकत्रित था। नागरिकों का कहना था कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण हर बार परेशानी झेलनी पड़ती है।
गली-चैराहों पर दिखा कचरा
सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर के मुख्य चैराहे और गलियों में भी कचरा नजर आया। वेतन नहीं मिलने से नाराज हुए सफाई कर्मियों का दो टूक कहना था कि इतनी ठंड में नियमित रूप से शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखे बाबजूद ठेका कंपनी समय पर वेतन नहीं दे रही है। हर माह वेतन दिए जाने का वादा किया जाएगा तब ही सफाई कर्मी काम पर लौटेंगे।