सीवर प्लांट कठौंदा में चौकीदार ने लगाई फांसी : भाई ने कहा- तनाव में आकर उठाकर आत्मघाती कदम

जबलपुर, यशभारत। कठौंदा सीवर प्लांट में चौकीदार ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। जब ऑफिस के कर्मियों ने फंदे पर झूलती हुई लाश देखी तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, मर्ग मायम कर जांच में लिया है। वहीं, प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया है कि युवक बहुत दिनों से तनाव में था जिसके बाद ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। अब पूरी जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धीरज ठाकुर पिता स्व. मुन्ना सिंग ठाकुर 28 वर्ष, निवासी कठौंदा ने पुलिस को सूचित किया कि उसका छोटा भाई त्रिभुवन सिंग ठाकुर पिता स्व. मुन्ना सिंग ठाकुर 25 वर्ष, कठौंदा सीवर प्लांट में बतौर चौकीदार पदस्थ था। जिसने कार्यालय में ही पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन बताया जा रहा है कि युवक के साथ कार्यालय में ही किसी प्रकार का दबाव बनाया गया है, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






