मध्य प्रदेशराज्य

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में समृद्धि श्रीवास्तव ने दिखाई अंकों की समृद्धि : हासिल किए 90% अंक, परिवार और स्कूल में खुशी की लहर

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शहर की होनहार छात्रा समृद्धि श्रीवास्तव ने 90% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि स्कूल और परिचितों में भी खुशी का माहौल है।

समृद्धि वात्सल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कॉमर्स संकाय की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। पढ़ाई के साथ-साथ समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास को वे अपनी सफलता का मुख्य कारण मानती हैं।

समृद्धि वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उनकी माता विनीता श्रीवास्तव गृहिणी हैं। परिवार का कहना है कि समृद्धि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और उन्होंने हमेशा बेहतर करने का लक्ष्य रखा।

स्कूल प्रबंधन ने भी समृद्धि की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों के अनुसार, समृद्धि एक अनुशासित और मेहनती छात्रा हैं, जिन्होंने पूरे साल निरंतर पढ़ाई की।

समृद्धि का कहना है कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगी और अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूना चाहती हैं।

परिवार और शिक्षकों ने दी बधाई समृद्धि की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button