जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिवनी में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण,परेड की ली सलामी : बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, उत्कृष्ट कार्य करने वालो का हुआ सम्मान

सिवनी यश भारत:-जिले में 76वा गणतंत्र दिवस पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में मनाया गया। जहां मध्यप्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड के निरीक्षण उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर परेड द्वारा मार्च पास्ट का प्रदर्शन करने के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

IMG 20250126 WA0422

तत्पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पारितोषिक का वितरण किया गया। जिसमे कलेक्टर संस्कृति जैन,पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी,कर्मचारी व लोग मौजूद रहे।

IMG 20250126 WA0424

वहीं आज 26 जनवरी की संध्या में लाड़ली लक्ष्मी पथ भैरोगंज में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बुंदेली लोकगीत कलाकार हेमराज राजगढ़ के 7 कलाकारों तथा बैगा एवं फाल लोक नृत्य, कलाकार शिव कुमार धुर्वे डिंडोरी के 15 कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

 

विधायक ने जेल में फहराया तिरंगा:-

सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला जेल परिसर मे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लिया। इसके पश्चात जेल के मानस भवन मे गणतंत्र दिवस के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शिर्कत कर ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण, द्वीप प्रज्वलित व नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गीत सहित देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App