मध्य प्रदेशराज्य

सिवनी में कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान अजय सिंह बोले : 2028 चुनाव कांग्रेस के लिए अंतिम अवसर

सिवनी यश भारत:-महाकौशल दौरे पर निकले अजय सिंह राहुल शुक्रवार को सिवनी जिले के छपारा विकासखंड स्थित केवलारी विधायक के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से विस्तृत चर्चा की।

 

शनिवार शाम सामने आए एक वीडियो में उन्होंने कहा, “2028 का चुनाव एक तरह से कांग्रेस पार्टी के लिए मध्य प्रदेश का अंतिम चुनाव होगा, आर-पार का रहेगा। सरकार बनेगी तो हम सब जिंदा रहेंगे, सरकार नहीं रहेगी तो कोई भी नहीं रहेगा यह भी ध्यान रखना। 25 साल हो गए कांग्रेस को विपक्ष में रहते हुए, एक पीढ़ी समाप्त हो गई।”

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2028 का मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पुराने और समर्पित कांग्रेसजन घरों से बाहर निकलकर फिर से सक्रिय हों, क्योंकि यह चुनाव पार्टी के अस्तित्व से जुड़ा है।

 

अजय सिंह राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पिछले 25 वर्षों से सत्ता से बाहर है, जिससे पार्टी की एक पूरी पीढ़ी राजनीतिक रूप से निष्क्रिय हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 2028 में कांग्रेस सत्ता में वापसी नहीं कर पाई, तो पार्टी के सामने गंभीर अस्तित्वगत संकट खड़ा हो जाएगा।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करना होगा। उन्होंने जोर दिया कि केवल बैठकों और नारों से नहीं, बल्कि गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दों को उठाना होगा।

 

अपने महाकौशल दौरे के दौरान, अजय सिंह राहुल जबलपुर होते हुए सिवनी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत वरिष्ठ नेता स्व. हरवंश सिंह के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

 

पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी हालात पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और विपक्ष दोनों चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button