SPMCHP231-2 Image
जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सिवनी भाजपा जिला अध्यक्ष की हुई घोषणा : मीना बिसेन बनाई गई जिला अध्यक्ष

सिवनी यश भारत:-सिवनी में लंबे इंतजार के बाद जिला अध्यक्ष पद की घोषणा हो गई। और भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्क चुनावों के तहत जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर रही है। आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने सिवनी सहित कई जिलों में जिला अध्यक्षों के नाम की की घोषणा की है।

 

सिवनी भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती मीना बिसेन को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है। मीना बिसेन जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार जिलों में पार्टी के अंदर और सार्वजनिक रूप से विरोध के स्वर न उठे। इसे लेकर पार्टी ने सामंजस्य के साथ मीना बिसेन को जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल जिले के 27 में से भाजपा ने 23 मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा की, लेकिन पांच के नाम निरस्त कर दिए गए।

 

आदेगांव और केदारपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय आकर एक रात प्रदर्शन किया था। हालांकि यहां पर नाम नहीं बदले गए। भाजपा अब तक 9 मंडल में अध्यक्ष की घोषणा नहीं कर सकी है। लेकिन अब भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा होने के बाद शेष में मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
SPMCHP231-2 Image