जबलपुरमध्य प्रदेश

साहब पति नहीं दे रहा मकान का किराया…..: खर्चा मांगने पर करता है प्रताडि़त, एफआईआर दर्ज

जबलपुर, यशभारत। साहब पति उसके साथ ही रहता है, लेकिन वह मकान का किराना नहीं देता….मकान मालिक रुपये मांगता है वह कहां से लाएंगी, इतना ही नहीं खाना-खर्चा के लिए भी पति कोई सहयोग नहीं करता और शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताडि़त करता है….रांझी में यह शिकायत लेकर पहुंची पीडि़ता की गुहार सुनकर पुलिस कर्मियों ने पहले तो आपसी रजामंदी से मामला सुलझाने की समझाइश दी, लेकिन जब पीडि़ता नहीं मानी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस को 38 वर्षीय पीडि़ता निवासी पुरानी बस्ती रांझी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में घनश्याम दास बाल्मीक से हुयी थी उसके पति उसके साथ ही रहते हैं वर्ष 2015 से पति उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगा, मकान का किराया नहीं देता है वह मकान का किराया मांगती है तो वह धमकी देेता है कि मकान का किराया तुम दे दो, वह खाना खर्चा के लिये पति से रुपये मांगती है तो नहीं देता है और उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button