जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में आर्थिक सुचिता  जरूरी, भाजपा इसका पालन सदैव से करते आई है : जिला स्तरीय कामकाजी बैठक सम्पन्न

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

नरसिंहपुर यशभारत। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नरसिंहपुर में आजीवन सहयोग निधि व अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों हेतु जिला स्तरीय कामकाजी बैठक आयोजित की गई बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक की अध्यक्षता में व पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, वरिष्ठ नेता राजकुमार जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी. निशा सोनी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व कार्यपद्धति अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है हम स्वयं के अर्जित धन से पार्टी के कार्यों को निष्पादित करते है। 11 फरवरी को भाजपा के पितृपुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है जिसे हम आजीवन सहयोग निधि के रूप में मनाते हैं इस दिन हम अपने ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के पास पहुंचे और उनसे आजीवन सहयोग निधि प्राप्त कर पार्टी को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएं क्योंकि सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में आर्थिक सुचिता बहुत जरूरी है भाजपा इसका पालन सदैव से करते आई हैl

उन्होंने अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 10 फरवरी परीक्षा पर चर्चा 12 फरवरी संत रविदास जयंति 23 फरवरी मन की बात केन्द्रिय बजट पर परिचर्चा एवं अन्य आगामी कार्यक्रमों को सभी पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को पूरी तनमयता के साथ करना है।
पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने विषम परिस्थितियों में राष्ट्रवादी विचारधारा को स्थापित करने हेतु जो बीज बोया था वह बीज आज विशाल वट वृक्ष के रूप में स्थापित हो चुका है। इसका श्रेय श्रद्धेय उपाध्याय जी के साथ ही अन्य पितृ पुरूषों के साथ जाता है प्रत्येक 11 फरवरी को उनकी याद में आजीवन सहयोग निधि संचय दिवस के रूप में मनाते हैं। पार्टी कार्यो को सुचारू रखने हेतु इस वर्ष भी हम सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर अपनी सहयोग निधि मंडल अध्यक्ष के माध्यम से पार्टी को प्रदान करें। बैठक की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि बैठक को गोटेगांव विधायक महेन्द्र नागेश व पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वमी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा व आभार हरिप्रताप ममार ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आजीवन सहयोग निधि हेतु जिला व मंडल प्रभारियों की घोषणा की गई जो इस प्रकार है जिला प्रभारी महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, जिला सहप्रभारी राजकुमार जैन गोटेगांव नगर जितेन्द्र चौबे, गोटेगांव ग्रामीण देवेन्द्र पटैल, श्रीनगर गिरवर सिंह पटेल, करकबेल प्रहलाद पटैल, अमित पटैल, मुंगवानी खेमचंद यादव, डांगीढाना खुमान सिंह पटेल, नरसिंहपुर ग्रामीण सौभाग्य सिंह लोधी, शारदा प्रसाद गुमास्ता, नरसिंहपुर नगर मनमोहन सलूजा, सिंहपुर विमलेश दुबे, करेली ग्रामीण ओमप्रकाश कौरव, करेली नगर मनोज नेमा, नर्मदा राजेश रघुवंशी, चौगान मनोज शर्मा, सीहोरा ठाकुरपाल राजपूत, कौडिय़ा जितेन्द्र शर्मा, चावरपाठा वंदना पटैल, तेन्दूखेड़ा शिवदयाल खैरोनिया, चीचली कंछेदीलाल साहू, गाडरवारा आनंद दुबे, सालीचौका जयप्रकाश वर्मा, अरूण बड़कुर, सांईखेड़ा कीरत सिंह गुर्जर आमगांव छोटा रिचा स्थापक।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button