सागर के बीडी उद्योगपति अनूप जैन का निधन : अंतिम यात्रा कल दोपहर 12 बजे

सागर यशभारत/ प्रसिद्ध उद्योगपति एवं ढोलक बीड़ी फर्म के संचालक अनूप जैन का सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के दौरान आज निधन हो गया है।
दिवंगत अनूप जैन सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन तथा देवरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील जैन के चचेरे भाई हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नरयावली नाका मुक्तिधाम पर कोविड गाईड लाइन को ध्यान में रखते हुए सीमित उपस्थिति के साथ किया जाएगा।
बीड़ी उद्योगपति व समाजसेवी जीवनलाल जैन के भतीजे तथा स्व प्रकाश चंद जैन के बड़े पुत्र दिवंगत अनूप जैन बेहद सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के रहे हैं। उनके दो भाई अभय एवं अनूप तथा पत्नी और 2 बेटियां हैं। उनके असमय निधन के समाचार से सामाजिक राजनीतिक तथा व्यापारिक क्षेत्र में दुःख की लहर व्याप्त हो गई है। सागर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी समेत विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।