मध्य प्रदेशराज्य

साइबर ठगी : कारोबारी को जाल में फंसाकर करीब एक करोड़ की ठगी ; ऑनलाइन ट्रेडिंग को बनाया हथियार

Table of Contents

ग्वालियर l ऑनलाइन ट्रेडिंग के चाल में फंसा कर कारोबारी से एक करोड रुपए से ज्यादा की ठगी की गई है जिसका सनसनीखेज मामला सामने आया है वहीं पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल करने में जुटी है l

बताया जा रहा है कि एक गत्ता कारोबारी को फेसबुक पर एक महिला ने अपने जाल में फंसाया। खुद को UK (यूनाइटेड किंग्डम) की नागरिक बताकर महिला ने कारोबारी से दोस्ती की और ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए तैयार किया। 75 वर्षीय कारोबारी जब फंस गया और 1.41 करोड़ रुपए गंवा बैठा तो फेक विदेशी महिला ने फेसबुक से अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। साथ ही कारोबारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगे गए 1.41 करोड़ रुपए की पड़ताल में पता लगा है कि देश के 12 राज्यों के 20 से ज्यादा शहरों के 30 अकाउंट में यह राशि 74 टाइम ट्रांजेक्शन के जरिए ट्रांसफर की गई है। अब पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की नजर ऐसे ट्रांजेक्शन या अकाउंट पर है जिसमें 10 लाख रुपए या उससे ज्यादा का ट्रांजेक्टशन हुआ हो।

देश के 12 स्टेट में हुई ठगी के रुपए की बंदरबांट ग्वालियर के गत्ता फैक्ट्री के संचालक 75 वर्षीय दुर्गा प्रसाद से हाल ही में ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म की वेबसाइट GOLD/DGMCOINFX.COM के जरिए इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1.41 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच के साइबर थाना में 31 जनवरी को दर्ज की गई थी। जब मामला सामने आने के बाद साइबर एक्सपर्ट की टीम ने इस ठगी कांड की छानबीन शुरू की तो पता लगा कि 74 ट्रांजेक्शन में यह रुपए देश के 12 राज्य के 20 शहर के 30 से ज्यादा अकाउंट में भेजे गए। इंडिया के यूपी, ओडिशा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, बिहार राज्यों में यह राशि ट्रांजेक्शन की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button