इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

साइको किलर : 50 गर्लफेंड्स से अब तक बनाए संबंध, परेशानी होने पर कर देता था हत्या

जयपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले विक्रम उर्फ मिंटू से पुलिस पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। लड़कियों से दोस्ती के बाद उनका मर्डर करना उसका शौक बन गया था। लगातार लोकेशन चेंज करने के कारण वह पुलिस की गिरफ्त से लंबे समय तक बचा रहा। पुलिस का कहना है कि साइको किलर से पूछताछ में कई अन्य मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो सकता है। आरोपी इतना शातिर है कि कभी किसी अफसर से मिलता तो जय हिंद बोलता। बोलने का तरीका भी इतना सही किसी को शक नहीं होता।

SHO बनवारी लाल मीना ने बताया कि दौसा के सैंथल के रहने वाले विक्रम (24) ने करीब 7 साल पहले घर छोड़ा था। उसने पुलिस को बताया कि लड़कियों का शौक गांव में पूरा नहीं हो सकता था। मुंबई, चण्डीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अगल जगह रहकर प्राइवेट काम किया। मुंबई में उसने जहाज पर नौकरी भी की। सेक्स रैकेट के जरिए होटलों में लड़कियों को बुलाकर अय्याशी करने लगा।

अफसर बनकर  करता दोस्ती
5 राज्यों की 50 से अधिक लड़कियों से उसने फिजिकल रिलेशन बनाए। सेक्स रैकेट में काम करने वाली लड़कियों से खुद को आर्मी और इनकम टैक्स अफसर बताकर फ्रेंडशिप कर लेता था। डायरेक्ट कांटैक्ट में लेकर उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता। शक होने पर राज्य बदल लेता था। आर्मी, आरपीएफ और इनकम टैक्स अफसर बताकर अपना रुतबा दिखाता। अपना हुलिया भी आर्मी अफसर की तरह बनाकर रखता था, जिससे लड़कियां उसकी बातों में आकर दोस्ती कर लेती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel