देश

सांसद वीडी शर्मा की मौजूदगी में बारडोली का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह शुरू, सराफा के भंडारे में पहुंचे सांसद, प्रसाद ग्रहण किया

IMG 20251001 WA1597

कटनी, यशभारत। कटनी बारडोली का दशहरा चल समारोह शाम 7 बजे मेन रोड से शुरू हुआ। चल समारोह का नेतृत्व परंपरानुसार गोलबाजार रामलीला कमेटी के रावण महाराज कर रहे हैं। उनके पीछे घंटाघर रामलीला कमेटी के हनुमान जी की भव्य प्रतिमा शामिल है। इसके पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दशहरा उत्सव समिति द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया। दशहरा चल समारोह में सांसद वीडी शर्मा शामिल हैं। सांसद वीडी शर्मा ने भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जुलूस में शामिल गणमान्य नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके बाद वे भाजपा नेताओं के साथ सराफा के भंडारे में पहुंचे तथा कतार में बैठकर भोजन किया। जुलूस में लगभग दो दर्जन से ज्यादा दुर्गा प्रतिमाएं शामिल है। जुलूस में दशहरे के जनक स्व रामदास अग्रवाल लल्लू भैया का तैल चित्र भी शामिल हैं।

दशहरा जुलूस में महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, भाजपा नेता सुरेश सोनी,  पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पीतांबर टोपनानी, अश्विनी गौतम, रवि खरे, भरत अग्रवाल, शरद अग्रवाल, पूर्व एल्डरमैन आशीष तिवारी, कामेंद्र सिंह ठाकुर, आशीष गुप्ता बाबा, रणवीर कर्ण, दिलराज सिंह, संतोष जायसवाल, राजेंद्र सोधिया, भाजपा नेत्री गीता गुप्ता, मनीष दुबे, वागीश आनंद, मृदुल मिश्रा, मृदुल द्विवेदी, पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी, मंजूषा गौतम, अंतिम गुप्ता, पत्रकार आशीष सोनी, आशीष रैकवार, संजय खरे आदि शामिल रहे।

घंटाघर रामलीला कमेटी के जुलूस में शामिल हुए विधायक

उधर घंटाघर रामलीला कमेटी का जुलूस शाम 5 बजे घंटाघर से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होकर मेन रोड पहुंचा। इसके पहले बजरंगबली की विशाल प्रतिमा की आरती उतारी गई। इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, मिथलेश जैन, प्रियदर्शन गौर, करण सिंह चौहान, गुमान सिंह, राकेश जैन कक्का, रमेश सोनी आदि शामिल रहे। दशहरा जुलूस में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सक्रिय हैं।

IMG 20251001 WA1483 IMG 20251001 WA1471 IMG 20251001 WA1573 IMG 20251001 WA1552

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button