जबलपुरमध्य प्रदेश

सर्मथन मूल्य पर हुई 7 लाख 10 हजार 320 मीट्रिक टन धान की खरीदी : धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा

भोपाल।* खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 1 लाख 5 हजार 179 किसानों से 7 लाख 10 हजार 320 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1319 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है।

धान की खरीदी जिला सिवनी में 18,718, सिंगरौली 31,373, सतना 81,133, मैहर 29,721, रीवा 95,722, मऊगंज 22,809, सीधी 21,692, सागर 2222, कटनी 79,856, पन्ना 16,937, डिंडोरी 2752, दमोह 11,688, मंडला 44,883, छिंदवाड़ा 948, नरसिंहपुर 17,979, जबलपुर 28,937, बालाघाट 79,291, नर्मदापुरम 29,690, बैतूल 10,005, रायसेन 4413, सीहोर 4458, विदिशा 145, उमरिया 18,217, अनूपपुर 17,395, शहडोल 39,238, हरदा 11, भिण्ड 48, अलीराजपुर 30 और झाबुआ जिले में 9 मीट्रिक टन की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App