सर्द हवाओं ने बढाई ठंड,9.6 डिग्री पहुंचा पारा : सुबह छा रहा कोहरा,स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर,डॉक्टर दे रहे सलाह

सिवनी यश भारत:-जिले में एक बार फिर सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरा रही हैं। दो दिनों से चल रही शीत लहर के कारण दिन में भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। दो दिन पहले तक पारा में उछाल आने के कारण ठंड का असर कम हुआ था। सोमवार को जहां अधिकतम पारा 28.6 डिग्री व न्यूनतम पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को अधिकतम पारा 23.6 डिग्री व न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह के मौसम के रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। फिलहाल पिछले तीन दिनों में अधिकतम पारा में पांच डिग्री और न्यूनतम पारा में चार डिग्री की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम होने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण ठंड के बढ़ने से बीमार और बुजुगरें को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डाक्टर ने भी इन्हें विशेष देखरेख में रखने की सलाह दी है, क्योंकि ठंड के कारण सबसे ज्यादा इन्हीं लोगों पर असर होता है। जिला अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखा जा रहा है।
हर दिन छह सौ से अधिक मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं। इसमें से सर्दी बुखार के पीड़ित हैं। डाक्टर पी,सूर्या का कहना है कि किसी भी तरह का बुन सर्दी होने की दशा में डाक्टर की सला आवश्यक है। इधर ठंड बढ़ने के मुख्यालय समेत जिले में सुबह के घना कोहरा छा रहा है। इससे वाहन को वाहन चलाने में दिक्कतों का करना पड़ रहा है। वहीं सुबह सैर करने वाले लोगों की संख्या में कम हो रही है।