जबलपुरमध्य प्रदेश

सरबजीत सिंह मोखा को विश्वहिंदू परिषद से हटाया

जबलपुर।
विश्व हिंदू परिषद ने निजी अस्पताल संचालक सरबजीत सिंह मोखा को संगठन के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है। उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने यह निर्णय किया है। प्रांत मंत्री राजेश तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि सरबजीत सिंह मोखा का नाम नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के लेनेदेन को लेकर नाम सामने आया है। जिसके बाद लोगों में उसके खिलाफ भारी आक्रोश बना हुआ है। इंटरनेट मीडिया में लोग अपनी प्रतिक्रिया तक जाहिर कर रहे हैं। प्रांत मंत्री राजेश तिवारी के अनुसार कोरोना संक्रमण की वजह से बैठक नहीं हो रही है। ऐसे में संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूरे प्रकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया था। जिसके आधार पर ही निर्णय लिया गया है कि मोखा को सभी दायित्व से मुक्त किया जाए। उनके अनुसार सरबजीत सिंह मोखा जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद के नर्मदा जिला के अध्यक्ष थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Rate this post

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button