रीवा lजिले में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर सरकारी सिस्टम को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत के बाद उसके शव को गांव तक ले जाने के लिए झोली बनाकर कंधों के सहारे ले जाना पड़ा। लोकतंत्र की जनप्रतिनिधि विकास के बड़े बड़े दावे तो करते है लेकिन धरातल में विकास आंसू बहा रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण सामने है।
सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रौली के ग्रामीणों ने बताया कि 55 वर्षीय कमलेश दुबे का चिरायु अस्पताल भोपाल में कैंसर का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस से उनके शव को गांव के पास मुख्य सड़क तक लाया गया लेकिन गांव में सड़क नहीं होने से घर तक शव वाहन नहीं पहुंच पाया।
जिसके परिजनों सहित ग्रामीणों ने कपड़े की झोली बनाई और कंधे के सहारे शव लाद कर घर तक ले गए ले। इस पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जो सरकार की योजनाओं और विकास की सच्चाई खुद बयां कर रहा है।
Back to top button