कटनीमध्य प्रदेश

समग्र पोर्टल बंद, अपडेटेशन के लिए परेशान हो रहे लोग, महीने में कुछ ही दिन काम कर रहा पोर्टल, गड़़बडिय़ों को सुधरवाने के लिए कार्यालय के काटना पड़ रहे चक्कर

कटनी, यशभारत। राशन कार्ड की तरह अब समग्र आईडी बनवाना भी लोगों के लिए अनिवार्य हो गया है और इसे समय-समय पर अपडेट भी करवाना पड़ता है लेकिन आलम यह है कि नगर निगम में समग्र आईडी का पोर्टल हर समय बंद रहता है, जिसकी वजह से लोगों को अपेडटेशन कराने के लिए नगर निगम कार्यालय के कई बार चक्कर काटना पड़ता है। समग्र आईडी अपडेट कराने या नई आईडी जनरेट कराने के लिए लोग जब भी नगर निगम जाते हैं, उन्हें एक ही जवाब मिलता है कि पोर्टल बंद है। लोगों ने बताया कि जब पोर्टल काम करता है तो उसकी स्पीड इतनी स्लो रहती है कि कतार में लगने के बाद जब तक नंबर आता है, तब तक या तो सर्वर चला जाता है या फिर कार्यालय बंद होने का समय हो जाता है। सबसे ज्यादा समस्या उन लोगों को हो रही है, जो अपने बच्चों की जानकारी अपडेट कराने के लिए आते हैं। बताया जाता है कि जिस समय समग्र आईडी बनने की शुरुआत हुई थी, उस समय आईडी बनाने में हुई गड़बडिय़ों का खामियाजा लोग अभी तक भुगत रहे हैं। पोर्टल पर हुई इंट्री में की गई गड़़बडिय़ों को सुधरवाने के लिए आज भी लोग कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। नई आईडी में भी कुछ न कुछ कमी सामने आने के बाद इन्हें दोबारा सुधरवाने के लिए लोगों को नगर निगम तक दौड़ लगाना पड़ रही है। हालत यह है कि समग्र पोर्टल महीने में बहुत कम दिन चलता है और चलता भी है तो इतनी कम गति होती है कि दिन भर में 15 से 20 लोगों का ही काम हो पाता है। यहां कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि पोर्टल बंद होने से उनके हाथ बंधे हुए हैं।Screenshot 20241107 144345 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App