
भोपाल के करोंद मंडी में हम्माल ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर प्याज व्यापारी की हत्या कर दी। हत्या की वजह 500 रुपए का लेनदेन सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि हम्माल को 500 रुपए मजदूरी के लेना था, जिसे वह अगले रोज देने की बात कह रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि हम्माल ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना कि दोनों रिश्ते में जीजा-साले लगते हैं। मृतक आरोपी का साला है।
जानकारी के मुताबिक, नवाब कॉलोनी करोंद में रहने वाले साबिर खान (40) प्याज का धंधा करता था। शनिवार रात वह करोंद मंडी में अपना ट्रैक्टर लेकर प्याज भरवाने गया था। साथ में उसके दो बच्चे भी थे। रास्ते में उसे हम्माल वहीद मिला। उसे ट्रैक्टर में बैठाकर मंडी ले गया। मंडी में दोनों ने पहले शराब पी। इसके बाद हम्माल ने ट्रैक्टर में प्याज भरा। प्याज भरने के बाद उसने साबिर से मजदूरी मांगी। साबिर बोला कि पैसा कल प्याज बेंचकर दे देंगे। लेकिन वहीद पैसा लेने पर अड़ गया। दोनों में बहस हो गई। इसी बीच ट्रैक्टर में रखे टाय रॉड निकालकर वहीद ने साबिर पर ताबड़तोड़ हमले कर दिया। वह जमीन गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर वहीद को गिरफ्तार कर किया। उसने गुनाह कबूल लिया है।







