मध्य प्रदेशराज्य
सनसनीखेज हत्याकांड : 100 रुपए न देने पर नाती ने दादी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या : पुलिस ने आरोपी नाती को लिया हिरासत में

दमोह lजिले के जबेरा थाना की सिग्रामपुर चौकी अंतर्गत एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खर्चे के लिए 100 रुपए न दिए जाने से नाराज एक नाती ने अपनी ही दादी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच प्रारंभ करते हुए आरोपी नाती को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस घटना की बात क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l
जानकारी अनुसार 60 वर्षीय शतरानी गौंड ग्राम में खेत में बने एक मकान में रहती थी। शनिवार को जब वह अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी इस दौरान उसका 23 वर्षीय नाती हरप्रसाद ने उससे खर्चे के लिए 100 रुपए की मांग कर दी। वृद्धा द्वारा पैसे दिए जाने से मना करने के बाद आरोपी आक्रोशित हो गया और उसके द्वारा घर में रखी कुल्हाड़ी से वृद्धा को कुल्हाड़ी मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इन्होंने कहा…
घटना के बाद वृद्ध के पुत्र द्वारा सिंग्रामपुर पुलिस चौकी को सूचना दी गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
: विकास चौहान,जबेरा थाना प्रभारी





