सतना \मैहरl मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में महाराजा नगर अंध्राटोला इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का शव घर में रखे बक्से से बरामद हुआ है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार महिला की पहचान 40 वर्षीय महिला अनीता चौधरी के रूप में हुई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है l
बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
मृतका के भाई ने बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट देवीजी चौकी में दर्ज कराई थी। देर शाम जब वह अपने साले के साथ अनीता के घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजे का ताला तोड़ा गया तो अंदर से बदबू आ रही थी। कमरे में पड़े बक्से के पास खून के धब्बे भी दिखाई दिए।शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी पुलिस दल के साथ पहुंचे है। बक्सा खोला गया तो उसमें कपड़े में लिपटी हुई महिला की लाश बरामद हुई और मामले की जांच करना शुरू कर दिया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सतना से डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है l प्राम्भिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।इस वारदात से अंध्राटोला और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है सुबह होते ही मौके पर पुलिस के द्वारा बक्से को बाहर निकल कर शव को बाहर निकला गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई ।
Back to top button