सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के उगली थाना अंतर्गत मुंह में पत्ते भरकर पत्नी की हत्या के बाद साथ गए पति के जंगल में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर उगली थाना अंतर्गत उगदीवाड़ा जंगल में पुलिस को पति-पत्नी के शव मिले हैं। जांच के दौरान पुलिस को मृतक फूलसिंह धुर्वे (38) का शव पेड में फांसी के फंदे पर मिला है। जबकि उसकी पत्नी मृतिका गीता बाई (35) का शव 20 मीटर दूर जमीन में मिला है। प्रारंभिक जांच में महिला के मुंह में पेड़ों के पत्ते भरे हुए पाए गए हैं, जिसकी मौत दम घुटने से होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया कि पति-पत्नी की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के स्वजनों के अनुसार मृतक फूलसिंह धुर्वे का बीते कुछ माह से मानसिक संतुलन बिगड़ गया था, जिसके बारे में महिला ने परिवार के लोगों को बताया था। आए दिन मृतक पति झाड़फूंक करवाने जाता-आता रहता था। घटना से एक दिन पहले वह कंजई में किसी के पास झाड़फूंक करवाने गया था। घर लौटने पर पत्नी से उसने जंगल चलने की बात कही। पति-पत्नी दोनों जंगल निकले थे, जो वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो, जंगल में दंपत्ती का शव मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। मृतक दंपती के तीन मासूम बच्चे भी है। इसमें 12 साल की बड़ी बेटी, 8 साल का बेटा और 6 साल की छोटी बेटी शामिल हैं। मृतकों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। संभावना है कि पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फूलसिंह ने खुद फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली होगी
Back to top button